tarot.ideazunlimited.net.the-empress

द एम्प्रेस

For English please Click here
कृपया एमेजोन से खरिदिए
कृपया फ्लिपकार्ट से खरिदिए
हमसे डायरेक्ट खरिदिए +91 9723106181


अपराईट भविष्य कथन का महत्व



विकास, सिद्धि क्रिया, क्रमागत उन्नती, स्त्रीत्व, सौंदर्य, प्रकृति, पोषण, बहुतायत

द एम्प्रेस मतलब माता लक्ष्मी, यह एक सकारात्मक कार्ड है। हर किसी को जीवन यापन करने के लिए माता लक्ष्मी के आशीर्वाद की जरूरत होती है। मतलब पैसे की जरूरत होती है। माता लक्ष्मी जुडी है हमारे जीवन के विकास के साथ।

द एम्प्रेस आपको हर एक प्रकार की उपलब्धी-सिद्धि प्राप्त कराने के लिए मदद करती है।

आपकी क्रमागत धीरे धीरे उन्नती हो रही है, इतना निश्चित है, आप माने या ना माने।

आपके अंदर स्त्रीत्व के गुण भरपूर है। स्त्रीत्व के गुण मतलब माँ के जैसे ममत्व किसी को नुकसान ना पहुँचाने का गुण, अपना सर्वस्व न्योछावर करने का गुण आपके अंदर है।

आपका शरीर जितना सुंदर है उससे ज्यादा आपका मन सौंदर्य पूर्ण है। असली सुंदरता तो मन की ही होती है। आपके पास दुनिया को देखने की कलात्मक सौदर्य दृष्टी है।

आपको प्रकृति के प्रति विशेष प्रेम है। आपको हमेशा हिल स्टेशन पर घूमने जाना, समुंदर किनारे घूमने जाना बहुत ज्यादा पसंद है। कई बार आपको इस काम के लिए घर के लोगों का सपोर्ट मिलता है, कई बार नहीं मिलता।

आपके आत्मा का पोषण हमेशासे आप मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च में जाकर सम्पूर्ण करते हैं, या केवल घर से ही प्रार्थना करते हैं। कहीं पर कोई अवडम्बर नहीं। इसी सादगी के कारण आपके जीवन में विपुलता आती है। आपको जो कुछ भी मिला थोडा देरी से मिला लेकिन जो भी मिला वह अन्य लोगों के मुकाबले बेहतर मिला।

जिसके लिए आप हमेशा उपरवाले का धन्यवाद अदा करते हैं।

रिवर्स भविष्य कथन



निष्क्रियता, एकाग्रता की कमी, उतार-चढ़ाव, चिंता, बेवफाई,क्रिएटिव ब्लॉक, दूसरों पर निर्भरता

कई बार आप इतने तेज गती के साथ काम करते हैं कि आप थक जाते हैं और एक निष्क्रियता आ जाती है। हमेशा हर किसी क़े बारे में चिंता बड़े करने से आपके ही एकाग्रता की कमी हो जाती है।है। जिंदगी के उतार-चढ़ाव अन्य लोगों के मुकाबले आपके हिस्से जरा ज्यादा ही आते हैं। कोई खुषी ज्यादा समय के लिए रुकती नहीं है। हमेशा एक विचित्र चिंता आपको घिरी रहती है। कई बार आपको बेवफाई का सामना करना पडता है। जिनपर आपने भरोसा किया वही बेवफाई करता है, तो आप अंदर से दुखी हो जाते हैं।

भावनात्मक दृष्टी से बेचैन होने के कारण कलाकार लोगों को क्रिएटिव ब्लॉक महसूस हो सकता है। दूसरों पर निर्भरता यह समय कई साथ समझौता हो सकता है। लेकिन एक कहावत है, 'बुढिया के मरने का दुख नहीं किंतु मौत लालची हो जाती है।' इस लिए ध्यान में रखिए दुसरों की मदद जितना हो सके कम लीजिए। अन्यथा आपने कठिन समय पर किसी की मदद ली तो उस समय तो आपकी समस्या हल हो जाएगी। किंतु बाद में यही लोग आपके जीवन पर हावी हो जाएंगे।

युरोपिय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु



कृपया 'द एम्प्रेस' के हाथों पर ध्यान दें। उसका दाहिना हाथ जादू की छड़ी की तरह हवा में है और उसका बायां हाथ घुटने पर है।अब, माता लक्ष्मी को देखें। उनका दाहिना हाथ हमेशा प्रचुर धन और समृद्धि का आशीर्वाद देता है। उनका बायां हाथ सहजता से रखा हुआ है। माता हाथ में कमल पकड़े हुए है। कमल का फूल समृद्धि का प्रतीक है। पीछे के एक हाथ में मंगल कलश थामे हुए हैं।

प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड अभ्यास वस्तु


'द एम्प्रेस' बैठी हुई मुद्रा में हैं। लक्ष्मी माता भी बैठी हुई मुद्रा में हैं। समृद्धी हमेशा उसे घेरे रहती हैं, जो सोने की तरह दर्शाती है।

धन और समृद्धि, विकास, सिद्धि क्रिया, विकास, स्त्रीत्व, सौंदर्य, प्रकृति, पोषण, बहुतायत के लिए माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। ठीक वही विशेषताएं 'द एम्प्रेस' के पास हैं। माता लक्ष्मी हिन्दू धर्म की एक प्रमुख देवी हैं। वह भगवान विष्णु की पत्नी हैं। पार्वती और सरस्वती के साथ, वह त्रिदेवियाँ में से एक है और धन, सम्पदा, शान्ति और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। दीपावली के त्योहार में उनकी गणेश सहित पूजा की जाती है। जिनका उल्लेख सबसे पहले ऋग्वेद के श्री सूक्त में मिलता है।

गायत्री की कृपा से मिलने वाले वरदानों में एक लक्ष्मी भी है। जिस पर यह अनुग्रह उतरता है, वह दरिद्र, दुर्बल, कृपण, असंतुष्ट एवं पिछड़ेपन से ग्रसित नहीं रहता। स्वच्छता एवं सुव्यवस्था के स्वभाव को भी 'श्री' कहा गया है। यह सद्गुण जहाँ होंगे, वहाँ दरिद्रता, कुरुपता टिक नहीं सकेगी।

पदार्थ को मनुष्य के लिए उपयोगी बनाने और उसकी अभीष्ट मात्रा उपलब्ध करने की क्षमता को लक्ष्मी कहते हैं। यों प्रचलन में तो 'लक्ष्मी' शब्द सम्पत्ति के लिए प्रयुक्त होता है, पर वस्तुतः वह चेतना का एक गुण है, जिसके आधार पर निरुपयोगी वस्तुओं को भी उपयोगी बनाया जा सकता है। मात्रा में स्वल्प होते हुए भी उनका भरपूर लाभ सत्प्रयोजनों के लिए उठा लेना एक विशिष्ट कला है। वह जिसे आती है उसे लक्ष्मीवान्, श्रीमान् कहते हैं। शेष अमीर लोगों को धनवान् भर कहा जाता है। गायत्री की एक किरण लक्ष्मी भी है। जो इसे प्राप्त करता है, उसे स्वल्प साधनों में भी अथर् उपयोग की कला आने के कारण सदा सुसम्पन्नों जैसी प्रसन्नता बनी रहती है।

श्री, लक्ष्मी के लिए एक सम्मानजनक शब्द, पृथ्वी की मातृभूमि के रूप में सांसारिक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करता है, जिसे पृथ्वी माता के रूप में संदर्भित किया जाता है, और उसे भु देवीऔर श्री देवी के अवतार मानी जाती हैं।

जैन धर्म में भी लक्ष्मी एक महत्वपूर्ण देवता हैं और जैन मंदिरों में पाए जाते हैं। लक्ष्मी भी बौद्धों के लिए प्रचुरता और भाग्य की देवी रही हैं, और उन्हें बौद्ध धर्म के सबसे पुराने जीवित स्तूपों और गुफा मंदिरों का प्रतिनिधित्व किया गया था।

धन का अधिक मात्रा में संग्रह होने मात्र से किसी को सौभाग्यशाली नहीं कहा जा सकता। सद्बुद्धि के अभाव में वह नशे का काम करती है, जो मनुष्य को अहंकारी, उद्धत, विलासी और दुर्व्यसनी बना देता है। सामान्यतः धन पाकर लोग कृपण, विलासी, अपव्ययी और अहंकारी हो जाते हैं। लक्ष्मी का एक वाहन उलूक माना गया है। उलूक अथार्त् मूखर्ता। कुसंस्कारी व्यक्तियों को अनावश्यक सम्पत्ति मूर्ख ही बनाती है। उनसे दुरुपयोग ही बन पड़ता है और उसके फल स्वरूप वह आहत ही होता है।





प्राचीन भारतीय टैरो कार्ड

द फूल

द मैजिशियन

द हाई प्रिस्टेस

द एम्प्रेस

द एम्परर

द हेरोफंट

द लवर्स

द चैरीओट

द स्ट्रेंग्थ

द हरमिट

द व्हील ऑफ फॉर्चून

जस्टिस

द हैंग्ड मैन

द डेथ

टेम्परंस

द डेविल

द टावर

द स्टार

द मून

द सन

जजमेंट

द वर्ल्ड

एस ऑफ कप्स

टू ऑफ कप्स

थ्री ऑफ कप्स

फोर ऑफ कप्स

फाइव ऑफ कप्स

सिक्स ऑफ कप्स

सेवन ऑफ कप्स

एट ऑफ कप्स

नाइन ऑफ कप्स

टेन ऑफ कप्स

पेज ऑफ कप्स

नाईट ऑफ कप्स

क्वीन ऑफ कप्स

किंग ऑफ कप्स

एस ओफ स्वोर्ड्स

टू ओफ स्वोर्ड्स

थ्री ओफ स्वोर्ड्स

फोर ओफ स्वोर्ड्स

फाईव ओफ स्वोर्ड्स

सिक्स ओफ स्वोर्ड्स

सेवन ओफ स्वोर्ड्स

एट ओफ स्वोर्ड्स

नाइन ओफ स्वोर्ड्स

टेन ओफ स्वोर्ड्स

पेज ओफ स्वोर्ड्स

नाईट ओफ स्वोर्ड्स

क्वीन ओफ स्वोर्ड्स

किंग ओफ स्वोर्ड्स

एस ओफ वांड

टू ओफ वांड

थ्री ओफ वांड

फोर ओफ वांड

फाइव ओफ वांड

सिक्स ओफ वांड

सेवन ओफ वांड

एट ओफ वांड

नाइन ओफ वांड

टेन ओफ वांड

पेज ओफ वांड

नाईट ओफ वांड

क्वीन ओफ वांड

किंग ओफ वांड

एस ऑफ पेंटाकल्स

टू ऑफ पेंटाकल्स

थ्री ऑफ पेंटाकल्स

फोर ऑफ पेंटाकल्स

फाईव ऑफ पेंटाकल्स

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

सेवन ऑफ पेंटाकल्स

एट ऑफ पेंटाकल्स

नाइन ऑफ पेंटाकल्स

टेन ऑफ पेंटाकल्स

पेज ऑफ पेंटाकल्स

नाईट ऑफ पेंटाकल्स

क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

किंग ऑफ पेंटाकल्स